नोएडा, 17 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के फेस-2 थाना क्षेत्र के भंगेल गांव में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर की सोमवार सुबह पतंग उड़ाते समय अपने घर की छत से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई।
फेस-2 थाने के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि अभिजीत मिश्रा पतंग उड़ाते समय अपने घर की छत से नीचे गिर गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच कर रही है।
भाषा
सं मनीषा पारुल
पारुल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.