scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशगौतमबुद्ध नगर : कमाई कराने का झांसा देने के दो अलग-अलग मामलों में कुल 35 लाख रुपये की ठगी

गौतमबुद्ध नगर : कमाई कराने का झांसा देने के दो अलग-अलग मामलों में कुल 35 लाख रुपये की ठगी

Text Size:

नोएडा(उप्र), 16 जुलाई (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में कमाई कराने का झांसा देने के दो अलग-अलग घटनाओं में करीब 35 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

साइबर अपराध थाना की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि नोएडा सेक्टर-137 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले पेशे से इंजीनियर नवीन कुमार शार्मा ने शिकायत की है कि घर बैठे यूट्यूब पर वीडियो लाइक, शेयर और रिव्यू करने पर कमाई का झांसा देकर उनसे 29,15, 667 रुपये की कथित ठगी की गई है।

यादव ने बताया कि इसी तरह का एक अन्य मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट से भी आया है जहां की एक सोसाइटी में रहने वाले युवक मोहित कुमार मालयान ने 5,85,920 रुपये की ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments