scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशरेलवे स्टेशन पर बच्चे की गर्दन पैर से दबाने का वीडियो वायरल, आरोपी आरपीएफ जवान निलंबित

रेलवे स्टेशन पर बच्चे की गर्दन पैर से दबाने का वीडियो वायरल, आरोपी आरपीएफ जवान निलंबित

Text Size:

बलिया (यूपी), 16 जुलाई (भाषा) बलिया जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान को बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास सो रहे एक बच्चे की गर्दन को पैर से दबाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है।

आरपीएफ के स्थानीय प्रभारी रमेश चंद्र मीणा ने रविवार को बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बेल्थरा रोड स्टेशन पर आरपीएफ जवान बालेंदु सिंह मुख्य द्वार के पास सो रहे एक बच्चे पर अपना पैर रखकर उसकी गर्दन दबाते हुए दिख रहा है।

उन्होंने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जवान को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments