scorecardresearch
Saturday, 28 September, 2024
होमदेश'चंद्रमा के लिए यात्रा शुरू,' इसरो प्रमुख बोले- चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त को शाम 5. 47 तक करने की योजना

‘चंद्रमा के लिए यात्रा शुरू,’ इसरो प्रमुख बोले- चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त को शाम 5. 47 तक करने की योजना

भारत ने शुक्रवार को एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे चंद्र मिशन-‘चंद्रयान-3’ का सफल प्रक्षेपण किया.

Text Size:

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने शुक्रवार को कहा कि भारत का तीसरा चंद्र अभियान ‘चंद्रयान-3’ तकनीकी रूप से चुनौतिपूर्ण चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास 23 अगस्त को करेगा.

सोमनाथ ने 600 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत वाले इस मिशन के सफल प्रक्षेपण के बाद संवाददाताओं से कहा कि चंद्रयान-3 को एक अगस्त से चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की योजना है.

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 47 मिनट पर किये जाने की योजना है.

इसरो ने लॉन्च के कुछ मिनट बाद ट्वीट किया, इसरो वैज्ञानिकों ने प्रक्षेपण यान से उपग्रह के सफल पृथक्करण की घोषणा की. उपग्रह को अब चंद्रमा की यात्रा शुरू करने के लिए वांछित कक्षा में स्थापित कर दिया गया है. “चंद्रयान-3, अपनी सटीक कक्षा में, चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर चुका है. अंतरिक्ष यान सामान्य है. ”

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “#चंद्रयान 3 एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है…इस बार लैंडिंग करना बहुत महत्वपूर्ण है. जब तक आप चांद पर नहीं उतरते, आप वहां के नमूने नहीं ले सकते, आप इंसानों को नहीं उतार सकते, आप चंद्रमा पर आधार नहीं बना सकते. इसलिए, लैंडिंग आगे की खोज के लिए महत्वपूर्ण कदम.”

भारत ने शुक्रवार को एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे चंद्र मिशन-‘चंद्रयान-3’ का सफल प्रक्षेपण किया. कल शुरू हुई 25.30 घंटे की उलटी गिनती के अंत में एलवीएम3-एम4 रॉकेट यहां स्थित अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र के दूसरे ‘लॉन्च पैड’ से आज अपराह्न 2.35 बजे निर्धारित समय पर धुएं का घना गुबार छोड़ते हुए शानदार ढंग से आकाश की ओर रवाना हुआ.

इसरो के अधिकारियों के अनुसार, उड़ान भरने के लगभग 16 मिनट बाद प्रणोदन मॉड्यूल रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग हो गया .

चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मिशन नियंत्रण कक्ष (एमसीसी) से कहा कि रॉकेट ने चंद्रयान-3 को सटीक कक्षा में स्थापित कर दिया है.


यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3 Launch पर बोले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह – भारत के लिए गौरव का क्षण है


 

share & View comments