नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 103 रुपये की तेजी के साथ 71,468 रुपये प्रति किग्रा हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 103 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,468 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 12,111 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 23.41 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
