scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलहनुमान थाईलैंड में एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के आधिकारिक शुभकंर

हनुमान थाईलैंड में एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के आधिकारिक शुभकंर

Text Size:

बैंकॉक, 11 जुलाई (भाषा ) भगवान हनुमान बुधवार से यहां शुरू हो रही एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के आधिकारिक शुभंकर होंगे ।

यह चैम्पियनशिप उपमहाद्वीपीय नियामक ईकाई की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित की जा रही है ।

एशियाई एथलेटिक्स संघ ने अपनी वेबसाइट पर कहा ,‘‘हनुमान ने राम की सेवा में असाधारण क्षमताओं का प्रदर्शन किया जिसमें गति, शक्ति, साहस और बुद्धि शामिल है । इसके अलावा उनकी सबसे बड़ी क्षमता उनकी अपार निष्ठा और भक्ति थी ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘25वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 का लोगो इसमें भाग ले रहे खिलाड़ी, उनका कौशल, टीमवर्क, चपलता, प्रतिबद्धता और खेल भावना को दर्शाता है।’’

भारतीय टीम शनिवार की रात दिल्ली और बेंगलुरू से रवाना हुई ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments