scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशसतारा में आदिवासी महिला से बलात्कार, एक गिरफ्तार

सतारा में आदिवासी महिला से बलात्कार, एक गिरफ्तार

Text Size:

पालघर, सात जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की एक आदिवासी महिला के साथ सतारा में उसके नियोक्ता और कुछ अन्य लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि सतारा की फाल्टन पुलिस ने मामला दर्ज कर, पिछले महीने हुए अपराध के लिए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि रायगढ़ जिले के सुदागढ़ की रहने वाली 26 वर्षीय महिला उन मजदूरों के परिवार से है, जो काम के लिए पलायन करते थे।

अधिकारी ने बताया कि महिला और उसका पति अपने बच्चों के साथ सतारा में आरोपी व्यक्ति के खेत में काम करने गए थे। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने दंपति के फोन, आधार कार्ड कथित तौर पर छीन लिए और यहां तक ​​कि उनके बच्चों को भी बंधक बना लिया।

19 जून को, जब पीड़िता अपनी झोपड़ी में अकेली थी तो आरोपी उसकी झोपड़ी में घुस गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि महिला के साथ दो-तीन अन्य लोगों ने भी बलात्कार किया और इस घटना के बाद दंपत्ति अपने एक बच्चे के साथ किसी तरह भाग निकले।

भाषा मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments