scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमखेलमनिका ने स्लोवेनिया में ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता को हराया

मनिका ने स्लोवेनिया में ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता को हराया

Text Size:

जुब्लजाना (स्लोवेनिया), छह जुलाई (भाषा) भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने गुरुवार को यहां दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी चेन आई चिंग को हराकर डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर जुब्लजाना के महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

दुनिया की 32वें नंबर की खिलाड़ी मनिका ने चीनी ताइपे की अपनी प्रतिद्वंद्वी को सिर्फ 23 मिनट में 11-4, 11-9, 11-7 से हराया।

चिंग मिश्रित युगल वर्ग में ओलंपिक पदक विजेता हैं। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप की युगल और टीम स्पर्धाओं में कई पदक जीते हैं।

मनिका अगले दौर में बर्नाडेटे जोक्स और एड्रिया डियाज के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ेंगी। वह महिला एकल ड्रॉ में हिस्सा ले रही एकमात्र भारतीय हैं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments