scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतटोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने वाहनों की कीमत एक प्रतिशत तक बढ़ाई

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने वाहनों की कीमत एक प्रतिशत तक बढ़ाई

Text Size:

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत की भरपाई के लिए अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में एक प्रतिशत तक की वृद्धि की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी इनोवा, क्रिस्टा और फॉर्च्युनर जैसे मॉडल बेचती है।

टीकेएम ने बयान में कहा कि उसके वाहनों की बढ़ी हुई कीमत पांच जुलाई, 2023 से प्रभावी हो गई है।

बयान के अनुसार, कच्चे माल की बढ़ती लागत की आंशिक रूप से भरपाई के लिए कीमत में वृद्धि जरूरी थी।

कंपनी ने कहा, “ग्राहक-केंद्रित कंपनी के तौर पर हम बाजार की हर उभरती जरूरत को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध बने हुए हैं। बढ़ी हुई कीमतों का प्रभाव ग्राहकों पर कम से कम करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।”

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments