scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतअभिजीत भावे इक्विरस वेल्थ के प्रबंध निदेशक, सीईओ नियुक्त

अभिजीत भावे इक्विरस वेल्थ के प्रबंध निदेशक, सीईओ नियुक्त

Text Size:

मुंबई, छह जुलाई (भाषा) संपत्ति प्रबंधन के कारोबार से जुड़ी कंपनी इक्विरस वेल्थ ने अभिजीत भावे को कंपनी का नया प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार एक बयान में कहा कि भावे संपत्ति प्रबंधन के साथ-साथ डिजिटल संपत्ति और प्रत्यक्ष इक्विटी मंचों के प्रबंधन और वृद्धि को देखेंगे।

भावे इससे पहले एचएसबीसी, डच बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, फिस्डम प्राइवेट वेल्थ, कार्वी प्राइवेट वेल्थ, यूटीआई एएमसी और बीपीसीएल में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

इक्विरस समूह के प्रबंध निदेशक अजय गर्ग ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि भावे का व्यापक अनुभव और कुशल नेतृत्व हमारे संपत्ति प्रबंधन कारोबार की वृद्धि और सफलता को आगे बढ़ाने में सहायक होगा…।’’

भावे ने बयान में कहा, “इक्विरस ने खुद को धन प्रबंधन क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम के रूप में स्थापित किया है और मैं टीम को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्सुक हूं…।”

भाषा रमण अनुराग

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments