scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशदूसरी मंजिल से बिल्ली को फेंककर उसकी जान लेने के मामले में अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा

दूसरी मंजिल से बिल्ली को फेंककर उसकी जान लेने के मामले में अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा

Text Size:

ठाणे, छह जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में एक बिल्ली को दूसरी मंजिल के फ्लैट से फेंककर मारने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

तिलकनगर थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना ठाकुरली की एक आवासीय सोसाइटी में बुधवार रात नौ बजकर 30 मिनट पर घटी।

अधिकारी ने कहा, ”एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के अनुसार, इमारत के एक निवासी ने बिल्ली को दूसरी मंजिल के एक फ्लैट से फेंक दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।”

भाषा अभिषेक वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments