चेन्नई, छह जुलाई (भाषा) तमिलनाडु राजभवन ने पिछली अन्नाद्रमुक सरकार के मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने के मामले पर बृहस्पतिवार को द्रमुक सरकार के दावों का विरोध किया।
राजभवन की ओर से जारी एक आधिकरिक बयान में कहा गया, ‘‘बी.वी.रमना- बी वेंकट रमना और डॉ. सी विजया भास्कर के संबंध में, मामलों की जांच सीबीआई द्वारा की गई है और ये कानूनी जांच के अधीन हैं। जहां तक के सी वीरमणि के खिलाफ डीवीएसी (सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय) के मामले का संबंध है, इस पर इस तथ्य के कारण कार्रवाई नहीं की जा सकी कि राज्य सरकार को आगे की कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट की विधिवत प्रमाणित प्रति जमा करनी होगी।’’
इसमें कहा गया कि राजभवन को राज्य सरकार से एम आर विजय भास्कर के संबंध में कोई संदर्भ या अनुरोध नहीं मिला है।
बयान में नामित सभी व्यक्ति अन्नाद्रमुक सरकार में मंत्री थे।
भाषा नेत्रपाल पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.