हैदराबाद, छह जुलाई (भाषा) शहर के एक अपार्टमेंट में पांच साल का एक बच्चा दुर्घटनावश फिसल कर स्वीमिंग पूल में गिर गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना मंगलवार रात को पुप्पालागुडा में हुई। तब बच्चा अपने अन्य सार्थियों के साथ अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर खेल रहा था और फिसल कर स्वीमिंग पूल में गिर गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर बताया कि बच्चों ने घटना की जानकारी उसके पिता को दी, जिन्होंने अपने बेटे को पूल से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
भाषा मनीषा
मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
