मुंबई, चार जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के धुले जिले में मंगलवार को एक कंटेनर ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मारी और फिर राजमार्ग पर बने एक होटल में घुस गया जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा धुले जिले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के समीप दोपहर करीब 12 बजे हुआ।
उन्होंने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे जिसके बाद चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक दो वाहनों को टक्कर मारते हुए फिर राजमार्ग पर एक बस स्टैंड के समीप बने एक होटल में जा घुसा ।
उन्होंने बताया कि ट्रक मध्य प्रदेश से धुले की ओर जा रहा था।
भाषा गोला नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
