scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलएशियाई खेलों के ट्रायल्स में भाग लेगी दीपा कर्माकर

एशियाई खेलों के ट्रायल्स में भाग लेगी दीपा कर्माकर

Text Size:

अगरतला, तीन जुलाई (भाषा) ओलंपियन दीपा कर्माकर डोप परीक्षण में विफल रहने के कारण 21 महीने का प्रतिबंध झेलने के बाद वापसी के लिए तैयार हैं और वह भुवनेश्वर में 11 और 12 जुलाई को होने वाले एशियाई खेलों के जिम्नास्टिक चयन ट्रायल में भाग लेंगी। उनके कोच बिश्वेश्वर नंदी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ट्रायल्स के लिए नंदी भी दीपा के साथ भुवनेश्वर जाएंगे। एशियाई खेलों के लिए विभिन्न राज्यों के 40 जिमनास्ट ट्रायल्स में भाग लेंगे।

नंदी ने पीटीआई से कहा,‘‘विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के डोप परीक्षण में नाकाम रहने के कारण पिछले 18 महीनों से खेल से बाहर रहीं दीपा कर्माकर भुवनेश्वर में एशियाई खेलों के ट्रायल्स में भाग लेने के लिए तैयार है। उसका प्रतिबंध 10 जुलाई को पूरा हो जाएगा।’’

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments