scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमखेलभारत ने एशियाई खेलों के लिये 33 सदस्यीय नौकायन टीम की घोषणा की

भारत ने एशियाई खेलों के लिये 33 सदस्यीय नौकायन टीम की घोषणा की

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जुलाई ( भाषा ) भारत ने 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों के लिये सोमवार को 33 सदस्यीय नौकायन टीम की घोषणा की ।

टीम का चयन पुणे और हैदराबाद में ‘आर्मी रोइंग नोड’ (एआरएन) में 27 जून से दो जुलाई के बीच चयन ट्रायल में किया गया ।

भारतीय नौकायन महासंघ ने एक बयान में कहा कि टीम में 20 पुरूष और 13 महिलाओं को चुना गया है । दोनों टीमों में दो दो स्थानापन्न खिलाड़ियों को रखा गया है।

एशियाई खेलों के लिये नौकायन दल :

पुरूष :

बलराज पंवार (सिंगल स्कल)

सतनाम सिंह ( डबल स्कल और क्वाड्रपल (चार खिलाड़ियों का स्कल )

परमिंदर सिंह (डबल स्कल और क्वाड्रपल (चार खिलाड़ियों का स्कल )

जाकर खान ( क्वाड्रपल स्कल)

सुखमीत सिंह ( क्वाड्रपल स्कल)

अरविंद सिंह (लाइटवेट डबल स्कल )

अर्जुन लाल जाट (लाइटवेट डबल स्कल)

बाबू लाल यादव (कॉक्सलेस पेयर)

लेखराम (कॉक्सलेस पेयर)

जसविंदर सिंह (कॉक्सलेस फोर और कॉक्स्ड एट )

भीम सिंह, पुनीत कुमार, आशीष (कॉक्सलेस फोर और कॉक्स्ड एट )

नीरज, नरेश कलवानिया, नीतिश कुमार, चरणजीत सिंह, डी यू पांडे (कॉक्स्ड एट)

आशीष गोलियां ( स्थानापन्न स्वीप), कुलविंदर सिंह ( स्थानापन्न स्कल्स )

महिला :

किरण , अंशिका भारती ( लाइटवेट डबल स्कल)

आसावती पी बी , एम नीलेश एस, टी प्रिया देवी, रूकमणी (कॉक्सलेस फोर और कॉक्स्ड एट)

सोनाली स्वेन , एच टी देवी, जी गीतांजलि ( कॉक्स्ड एट)

रोस एम मेरिल ए (स्थानापन्न), अर्चना अजी ( स्थानापन्न)

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments