scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशभोपाल में गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल में गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

भोपाल, 30 जून (भाषा) मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने गाय के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंगलवारा थाना प्रभारी संदीप पवार ने कहा कि कथित घटना मंगलवार को हनुमानगंज पुलिस थाना क्षेत्र में हुई और इस घृणित कृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद कुछ हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने शिकायत के साथ पुलिस से संपर्क किया।

पवार के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच के लिए एक केस डायरी हनुमानगंज पुलिस थाने भेज दी गई है।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस घटना को बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, “जैसे हम धरती को अपनी मां मानते हैं, वैसे ही हम गायों को भी अपनी मां मानते हैं। यह एक कुकर्म है।”

मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों के सामने उदाहरण पेश करने के लिए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी आरोपी की पहचान नहीं की जा सकी है।

भाषा

दिमो मनीषा पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments