scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशशाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से शाम छह बजे तक जारी कुछ मुख्य समाचार…

प्रादे114 मणिपुर राहुल राहत शिविरमणिपुर: राहुल गांधी ने चुराचांदपुर में राहत शिविर का दौरा किया इंफाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर के चुराचांदपुर में जातीय संघर्ष से विस्थापित लोगों से बृहस्पतिवार को मुलाकात की। गांधी निर्धारित समय से कुछ घंटों की देरी से हेलीकॉप्टर से वहां पहुंचे। प्रादे116 बिहार शाहपटना में विपक्ष की बैठक में भाग लेने वाले नेता घोटालों में संलिप्त : शाह मुंगेर (बिहार), केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने पटना में 23 जून की बैठक में शामिल हुए विपक्षी नेताओं पर 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक के घोटालों में शामिल होने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया। दि22 मोदी मंत्रिपरिषद बैठकप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन जुलाई को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन जुलाई को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्रादे89 राजस्थान लीड भाजपा नड्डाकभी अमेरिका दौरे पर आतंकवाद पर चर्चा होती थी, मोदी ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए : नड्डा जयपुर, भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की छवि में बड़ा बदलाव आया है और भारत के प्रधानमंत्री अब अमेरिकी दौरे के दौरान सीमा पार आतंकवाद के बारे में बात नहीं करते हैं, जैसा पहले के प्रधानमंत्री किया करते थे। खेल12 खेल टॉप्स पहलवानविनेश और बजरंग के विदेश में अभ्यास को टॉप्स की मंजूरी नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के किर्गीस्तान और हंगरी में अभ्यास को टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत मंजूरी दे दी । खेल3 खेल गेल इंटरव्यू विश्व कप में रहेगा विराट का दबदबा, अंतिम चार में भारत,पाक, इंग्लैंड , न्यूजीलैंड : गेल नयी दिल्ली, विराट कोहली को मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद मजबूत क्रिकेटर बताते हुए वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि भारत में होने वाले विश्व कप में उनका दबदबा रहेगा और उनका मानना है कि भारत के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अंतिम चार में पहुंच सकते हैं । अर्थ20 यूपीआई- पंचायतसभी पंचायतें 15 अगस्त तक यूपीआई सुविधा से होंगी लैस: सरकार नयी दिल्ली, देशभर में सभी पंचायतें विकास कार्यों और राजस्व संग्रह के लिए इस स्वतंत्रता दिवस से अनिवार्य रूप से डिजिटल भुगतान सेवा का उपयोग करेंगी और यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) उपयोग करने वाले घोषित कर दिए जाएंगे। पचायती राज मंत्रालय ने एक पत्र जारी कर यह जानकारी दी। वि8 संरा भारत लीड बच्चेबच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट से भारत का नाम हटाया गया संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ‘बच्चों की बेहतर सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों’ का हवाला देते हुए बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट से भारत का नाम हटा दिया है। द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबरें वि9 एब्स मुश्किलसिक्स-पैक एब्स हासिल करना और बनाए रखना इतना कठिन क्यों है (रिचर्ड मेटकाफ, खेल और व्यायाम विज्ञान के वरिष्ठ व्याख्याता, स्वानसी यूनिवर्सिटी) स्वानसी (यूके), (द कन्वरसेशन) बहुत से लोग कुछ ऐसा हासिल करने की उम्मीद में जिम जाना शुरू करते हैं, जिसे लंबे समय से स्वास्थ्य और फिटनेस के पैमाने के रूप में देखा जाता रहा है और वह हैं सिक्स-पैक एब्स अर्थात पेट की उभरी हुई मांसपेशियां। वि12 ओसीडीआब्सेसिव कंपलसिव डिसआर्डर : मस्तिष्क रसायनों का असंतुलन – हमारी खोज से उपचार में मिल सकती है सफलता (ट्रेवर रॉबिंस, बारबरा जैकलीन सहकियन, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और मार्जन बिरिया, यूसीएल) कैम्ब्रिज, (द कन्वरसेशन) जब लोग अपने जीवन में ज्यादा व्यवस्थित और प्रबंधित होते हैं तो अक्सर मजाक में कहते हैं कि उन्हें ‘थोड़ा सा ओसीडी’ (आब्सेसिव कंपलसिव डिसआर्डर) हो गया है। लेकिन ओसीडी दरअसल एक गंभीर और अक्षम करने वाला विकार है, जिसमें कोई विचार जुनून की हद तक सताने लगता है – इसमें बार-बार परेशान करने वाले विचार, आवेग या छवियां आती हैं, जो अवांछित और चिंता पैदा करने वाली होती हैं। इसे अक्सर उन बाध्यताओं के साथ जोड़ा जाता है, जो मानसिक या शारीरिक रस्मी क्रियाएं होती हैं। वि11 हिमखंडहिमखंड : वैश्विक समुद्र स्तर को बढ़ाने से लेकर समुद्र तल पर जीवन को कुचल सकते हैं, निगरानी जरूरी (लोर्ना लिंच, भौतिक भूगोल में प्रधान व्याख्याता, ब्राइटन विश्वविद्यालय) ब्राइटन, (द कन्वरसेशन) 14 अप्रैल, 1912 की देर शाम, आरएमएस टाइटैनिक उत्तर-पश्चिम अटलांटिक में एक हिमखंड से टकरा गया। केवल ढाई घंटे में टाइटैनिक डूब गया और 1,514 लोगों की जान चली गई। भाषा अर्पणा पवनेशपवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments