scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतविश्व बैंक श्रीलंका को देगा 70 करोड़ डॉलर का कर्ज

विश्व बैंक श्रीलंका को देगा 70 करोड़ डॉलर का कर्ज

Text Size:

कोलंबो, 29 जून (भाषा) विश्व बैंक ने आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को उबरने के लिए 70 करोड़ डॉलर का कर्ज स्वीकृत किया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मार्च में करार होने के बाद यह सबसे बड़ी आर्थिक मदद है।

श्रीलंका इस समय अपने सबसे बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

देश की अर्थव्यवस्था में 2022 में सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी और आर्थिक मुश्किलों ने लोगों को पूरे देश में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर कर दिया था। इस कारण श्रीलंका के शक्तिशाली राजपक्षे परिवार को राजनीति से बाहर होना पड़ा था।

विश्व बैंक ने बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बुधवार को श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबरने के लिए 70 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी दे दी। इसमें से 50 करोड़ डॉलर बजटीय सहयोग के लिए जबकि 20 करोड़ डॉलर सामाजिक सुरक्षा के लिए स्वीकृत किये गये हैं।

मार्च में आईएमएफ से 2.9 अरब डॉलर की विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) प्रदान करने का समझौता होने के बाद श्रीलंका के लिए यह सबसे बड़ी आर्थिक मदद है।

मुद्रा कोष ने मार्च में श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबारने में मदद के लिए तीन अरब डॉलर के राहत पैकेज को मंजूरी दी थी।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments