scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-जुहा पर देशवासियों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-जुहा पर देशवासियों को बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर बृहस्पतिवार को देशवासियों को बधाई दी और उनसे समाज में आपसी भाईचारे और परस्पर सौहार्द को बढ़ाने का संकल्प लेने की अपील की।

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ ईद-उल-जुहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ईद-उल-जुहा प्रेम, त्याग और बलिदान का पवित्र त्योहार है। यह त्योहार हमें त्याग के मार्ग पर चलने और नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आइए, इस अवसर पर हम सब समाज में आपसी भाईचारे और परस्पर सौहार्द को बढ़ाने का संकल्प लें।’’

भाषा दीपक दीपक मनीषा

मनीषा नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments