scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश के बीच फ्लैट का ‘स्लैब’ गिरा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश के बीच फ्लैट का ‘स्लैब’ गिरा

Text Size:

ठाणे, 28 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा शहर में बुधवार को भारी बारिश के कारण एक इमारत की सबसे ऊपरी तीसरी मंजिल पर स्थित एक खाली फ्लैट का ‘स्लैब’ गिर गया। नगर अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि कुछ दिन पहले बीएमसी ने इमारत को रहने के लिए खतरनाक घोषित करके खाली करा लिया था।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि घटना अपराह्न करीब 3 बजकर 45 मिनट पर हुई।

दमकल और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मलबा हटाया।

ठाणे शहर में बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे से शाम साढ़े 7 बजे के बीच 157.44 मिलीमीटर बारिश हुई।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments