scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमखेलबांग्लादेश ने मालदीव को हराकर खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार रखा

बांग्लादेश ने मालदीव को हराकर खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार रखा

Text Size:

बेंगलुरु, 25 जून (भाषा) बांग्लादेश ने रविवार को यहां मालदीव पर 3-1 की जीत से सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को बनाये रखा।

हम्जा मोहम्मद ने 17वें मिनट में गोल कर मालदीव की टीम को बढ़त दिलायी। पर बांग्लादेश ने राकिब हुसैन के 42वें मिनट, तारीक काजी के 67वें मिनट और शेख मोर्सालिन के 90वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत ग्रुप बी के इस मैच में तीन महत्वपूर्ण अंक अपने खाते में डाले।

मालदीव के भी तीन अंक हैं, उसने पहले मैच में भूटान पर 2-0 से जीत दर्ज की थी। अब मालदीव और बांग्लदेश दोनों के लिए 28 जून को लेबनान और भूटान के खिलाफ अपना अंतिम लीग मुकाबला ‘करो या मरो’ का हो गया है। लेबनान के भी तीन अंक हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments