scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशबंगाल: मालगाड़ी से दूसरी मालगाड़ी को मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं

बंगाल: मालगाड़ी से दूसरी मालगाड़ी को मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

कोलकाता, 25 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के ओंडा में रविवार सुबह एक मालगाड़ी दूसरी खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि हादसे से एसईआर के आद्रा मंडल में रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। तड़के करीब चार बजे हुई टक्कर के कारण आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।

अधिकारी ने बताया कि मरम्मत का काम करने के बाद इस मार्ग पर सुबह साढ़े आठ बजे सेवाएं बहाल हो पाईं।

उन्होंने बताया कि मालगाड़ी के चालक ने संभवत: सिग्नल की अनदेखी की। इससे ट्रेन ‘लूप लाइन’ पर चली गई और वहां खड़ी एक अन्य मालगाड़ी से टकरा गई।

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments