scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमविदेशदक्षिण अफ्रीकी सरकार योग का पूरा समर्थन करती है : उपराष्ट्रपति पॉल मशाटिल

दक्षिण अफ्रीकी सरकार योग का पूरा समर्थन करती है : उपराष्ट्रपति पॉल मशाटिल

Text Size:

जोहानिसबर्ग, 25 जून (भाषा) दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति पॉल मशाटिल ने यहां वांडरर्स स्टेडियम के मैदान में एक भव्य योग सत्र के आयोजन के लिए जोहानिसबर्ग स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास की सराहना की।

वैश्विक स्तर पर 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को आयोजित इस सत्र में रिकॉर्ड 6,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था।

रंग-बिरंगे योग मैट पर बैठे हजारों प्रतिभागियों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मशाटिल ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी सरकार योग का पूरी तरह से समर्थन करती है।

उन्होंने अलग-अलग समुदाय के लोगों को इस योग सत्र में शामिल होने के लिए एकजुट करने के वास्ते कड़ी मेहनत के लिए भारतीय महावाणिज्य दूत महेश कुमार और उनकी टीम की तारीफ की।

मशाटिल ने कहा, “हम महावाणिज्य दूत और अन्य लोगों के साथ इस आयोजन का समर्थन करना जारी रखेंगे। भारत के साथ हमारे संबंध महात्मा गांधी के समय से हैं, जब उन्होंने एक शताब्दी से भी अधिक समय पहले 1893 में दक्षिण अफ्रीका में अपना (सत्याग्रह) आंदोलन शुरू किया था। इसलिए भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। हमारे ये संबंध बरकरार हैं।”

वहीं, कुमार ने मशाटिल को ‘भारत का बहुत अच्छा मित्र’ करार देते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति नये दक्षिण अफ्रीका की महत्वाकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भाषा पारुल प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments