scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: नागपुर में पुलिस ने चीन के नागरिक को अपराध की राशि भेजने का लगाया पता, छह गिरफ्तार

महाराष्ट्र: नागपुर में पुलिस ने चीन के नागरिक को अपराध की राशि भेजने का लगाया पता, छह गिरफ्तार

Text Size:

नागपुर, 25 जून (भाषा) नागपुर की साइबर पुलिस ने एक धोखाधड़ी की जांच करते हुए क्रिप्टोकरेंसी के जरिए चीन के नागरिक को अपराध की राशि भेजने का पता लगाया और इस सिलसिले में मुंबई, गुजरात तथा राजस्थान से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से तीन लोग मुंबई और उपनगरीय नालासोपारा के रहने वाले हैं जबकि अन्य राजस्थान और गुजरात (सूरत) के निवासी हैं।

पुलिस ने मुंबई से आकाश तिवारी तथा रवि वर्मा, नालासोपारा से संतोष मिश्रा, सूरत से मीत व्यास और राजस्थान से अंकित तातेर तथा अरविंद शर्मा को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने 19 डेबिट व क्रेडिट कार्ड, नौ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 7.87 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों से 37.26 लाख रुपये जब्त किए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे आपराधिक नेटवर्क का भंडाफोड़ करने तथा किसी भी संभावित अंतरराष्ट्रीय संबंध का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments