scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशमुंबई : 30 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, दो लोग गिरफ्तार

मुंबई : 30 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Text Size:

मुंबई, 24 जून (भाषा) मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने सेवरी इलाके से 30 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ ‘मेफेड्रोन’ जब्त किया है। इस मामले में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर सेवरी इलाके में खाली पड़ी इमारतों में मादक पदार्थों की तस्करी का गिरोह चला रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एएनसी की आजाद मैदान इकाई ने शुक्रवार देर रात मिनर्वा मिल परिसर के पास दो संदिग्धों को पकड़ा।

अधिकारी ने बताया कि टीम ने आरोपियों के पास से 30 लाख रुपये मूल्य की 150 ग्राम ‘मेफेड्रोन’ बरामद की। उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का है, जबकि दूसरा महाराष्ट्र के जालना का रहने वाला है।

अधिकारी ने बताया कि एएनसी ने इस साल अब तक नौ विदेशी नागरिकों सहित 103 लोगों को गिरफ्तार किया है और 25.52 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

भाषा जितेंद्र धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments