नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) सार्वजनिक अवसंरचना के लिए वित्तपोषण करने वाली कंपनी आरईसी लिमिटेड ने एशिया जूनियर चैम्पियनशिप से पहले दो हफ्ते के ट्रेनिंग शिविर के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के साथ एक साझेदारी की।
इंडोनेशिया में सात से 16 जुलाई तक होने वाली जूनियर उपमहाद्वीपीय चैम्पियनशिप के लिए तैयारी कर रही 18 सदस्यीय भारतीय टीम को मदद देने के लिए आरईसी लिमिटेड के सहयोग का इस्तेमाल किया जा रहा है।
खिलाड़ी ताऊ देवी लाल स्टेडियम में दो हफ्ते के कड़े ट्रेनिंग शिविर में अभ्यास कर रहे हैं।
बीएआई महासचिव संजय मिश्रा ने कहा, ‘‘मैं आरईसी लिमिटेड और बीएआई के बीच इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करना चाहूंगा। आरईसी लिमिटेड और भारतीय खेल प्राधिकरण की प्रतिबद्धता से भारत में बैडमिंटन के विकास को बढ़ावा मिलेगा। ’’
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
