scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमखेलमुंबई सिटी एफसी ने विनीत राय के साथ एक साल का करार किया

मुंबई सिटी एफसी ने विनीत राय के साथ एक साल का करार किया

Text Size:

मुंबई, 24 जून (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम मुंबई सिटी एफसी (एमसीएफसी) ने विनीत राय के साथ करार को एक साल और बढ़ाने की घोषणा की। टीम ने उन्हें 2022 में ओडिशा एफसी से उधार लिया था।

असत में जन्में विनीत ने टाटा फुटबॉल अकादमी से पहचान बनाने के बाद 2016 सत्र से आईएसएल में खेल रहे हैं। उन्होंने इस लीग में कुल 90 मैच खेले हैं। मुंबई सिटी एफसी में शामिल होने से पहले उन्होंने केरला ब्लास्टर्स, दिल्ली डायनामोज (अब अस्तित्व में नहीं) और ओडिशा एफसी का प्रतिनिधित्व किया है।

वह इससे पहले जनवरी 2022 में मुंबई की टीम से जुड़े थे। मुंबई सिटी ने उन्हें ओडिशा एफसी से उधार लिया था। उन्होंने इसके बाद मुंबई की टीम के लिए 14 मैच खेले जिसमें 2022 एएफसी चैम्पियंस लीग के मैच भी शामिल है।

मुंबई की टीम से जारी विज्ञप्ति में विनीत ने कहा, ‘‘ यहां बिताए गए समय में मैंने जो सीखा और अनुभव किया, उससे मुझे आगे बढ़ने में काफी मदद मिली। टीम के मुख्य कोच, उनके स्टाफ और यहां मौजूद सभी लोगों ने मुझे पूरे दिल से समर्थन दिया है और मैं क्लब को पिछले सत्र की तरह ही सफलता हासिल करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments