scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमखेलआखिरी नौ होल में दमदार वापसी से दीक्षा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंची

आखिरी नौ होल में दमदार वापसी से दीक्षा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंची

Text Size:

बेरॉन (चेक गणराज्य) 24 जून (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर  तीन अंडर 69 के कार्ड के दम पर यहां टिपस्पोर्ट चेक लेडीज ओपन के पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है।

वह तालिका में शीर्ष पर काबिज एना डॉसन से एक शॉट पीछे है। एना लेडीज यूरोपियन टूर पर प्रतिस्पर्धा करने वाली आइल ऑफ मैन की पहली खिलाड़ी हैं। डॉसन ने चार-अंडर-पार 68 का स्कोर बनाया।

दीक्षा को शुरुआत में तेज हवा वाली परिस्थितियों से जूझना पड़ा लेकिन उन्होंने अच्छी वापसी की।  वह पांचवें होल में बर्डी करने के बाद सातवें, 10वें, 15वें और 18वें होल में बोगी लगाने में सफल रही।

अन्य भारतीयों में रिद्धिमा दिलावरी और अमनदीप द्राल 74 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 46वें स्थान पर है। प्रणवी (75) संयुक्त 61वें और वाणी कपूर (76) संयुक्त 88वें स्थान पर है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments