scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशहरियाणा पुलिस ने गोहत्या के आरोपी दो लोगों के मकान गिराए

हरियाणा पुलिस ने गोहत्या के आरोपी दो लोगों के मकान गिराए

Text Size:

नूंह (हरियाणा), 23 जून (भाषा) हरियाणा के नूंह में गोहत्या के आरोपी दो लोगों के मकानों को गिरा दिया गया क्योंकि वे अपराध की कमाई से बनाए गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिला नगर नियोजन (डीटीपी) विभाग की सहायता से नूंह पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां पचगांव में आरोपियों के मकानों को ध्वस्त कर दिया।

पुलिस ने कहा कि ये मकान अपराध की आय से और डीटीपी विभाग के नियमों का उल्लंघन करके बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति गुरुग्राम, रोहतक और नूंह जिलों में गोहत्या समेत कई मामलों का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पहले आरोपियों के परिजनों को नियमानुसार नोटिस जारी किया गया था।

गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस पहले भी अपराधियों द्वारा अपराध की कमाई से अर्जित की गई अवैध संपत्तियों के खिलाफ विध्वंस अभियान चलाती रही है।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments