scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशदिल्ली हवाई अड्डे पर लगभग 58 लाख रुपये मूल्य के सोने की तस्करी के लिए दो व्यक्ति गिरफ्तार

दिल्ली हवाई अड्डे पर लगभग 58 लाख रुपये मूल्य के सोने की तस्करी के लिए दो व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) दिल्ली हवाई अड्डे पर लगभग 58 लाख रुपये मूल्य के सोने की तस्करी के आरोप में थाइलैंड के एक नागरिक और विस्तारा एयरलाइंस के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। सीमाशुल्क विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने यहां कहा कि दुबई से यहां आए थाइलैंड के नागरिक के खिलाफ 12 जून को इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने उसी दिन बैंकॉक (थाइलैंड) वापस जाने की योजना बनाई थी।

सीमा शुल्क विभाग की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि उसने विमानन कंपनी विस्तार के कर्मचारी को लेप के रूप में सोना सौंपकर उसकी तस्करी की।

बयान में कहा गया है कि सोने के लेप से 57.65 लाख रुपये मूल्य का कुल 1.12 किलोग्राम सोना निकला है। सोने को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments