scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशहिमाचल मंत्रिमंडल ने शिमला विकास योजना के अंतिम मसौदे को दी मंजूरी

हिमाचल मंत्रिमंडल ने शिमला विकास योजना के अंतिम मसौदे को दी मंजूरी

Text Size:

शिमला, 19 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने सोमवार को शिमला विकास योजना के अंतिम मसौदे को मंजूरी दे दी, जिसमें एक इमारत में मंजिलों की संख्या और गैराज के संबंध में नए प्रावधान शामिल हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शहरी विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत योजना के प्रारूप को मंजूरी दी गई।

बैठक के बाद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पत्रकारों को संबंधित फैसले की जानकारी दी।

योजना का कार्यान्वयन राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के अनुमोदन के अधीन होगा जिसने हरित और मुख्य क्षेत्रों में निर्माण पर रोक लगा दी है।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments