जालना, 18 जून (भाषा) महाराष्ट्र में जालना जिला परिषद ने अपने अधिकार क्षेत्र के स्कूल के छात्रों को जेईई और नीट जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षा उत्तीर्ण करने में मदद करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।
अधिकारी ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट सुपर 30’ के तहत, 32 जिला पंचायत स्कूलों और सात कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के 602 छात्रों में से कुल 30 छात्रों को चुना गया, जिन्होंने जालना में चार केंद्रों पर परीक्षा दी थी।
परियोजना अधिकारी प्रभाकर शिंदे ने कहा, ‘‘इन 30 मेधावी छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए सुबह और शाम कोचिंग सत्र के लिए विशेषज्ञ शिक्षक नियुक्त किये गए हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सभी छात्र आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों से हैं और इस तरह की कोचिंग के लिए उच्च शिक्षण शुल्क वहन करने में सक्षम नहीं हैं। योजना से उन्हें सभी खर्चों में मदद मिलेगी जिसे जिला पंचायत सीईओ वर्षा मीणा द्वारा शुरू किया गया था।’’
भाषा अमित शफीक
शफीक
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
