scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशहरियाणा : मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

हरियाणा : मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Text Size:

जींद (हरियाणा),18 जून (भाषा) जींद जिले के सदर थानाक्षेत्र के गुलकनी गांव में धान की रोपाई करने आए एक मजदूर ने खेत में बने कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोली गांव निवासी पाचू (54) गुलकनी गांव मजदूरी करने आया था और उसके परिजनों के मुताबिक वह अपनी बीमारी को लेकर परेशान था।

पाचू के साथ आए अन्य मजदूरों ने बताया कि वे शनिवार रात को खाना खाकर सो गए थे और सुबह उन्होंने पाचू के शव को फंदे से लटका देखा। उन्होंने बताया कि पाचू दमे की बीमारी से परेशान था।

सदर थाना पुलिस ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

भाषा सं दिलीप धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments