scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमखेलभारत के रोनाल्डो सिंह ने एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

भारत के रोनाल्डो सिंह ने एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जून ( भाषा ) भारतीय साइकिलिस्ट रोनाल्डो सिंह लाइतोंजाम ने बृहस्पतिवार को मलेशिया के नियाली में एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप में 9 . 877 सेकंड का समय निकालकर पुरूषों की स्प्रिंट स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया ।

रोनाल्डो टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना ( टॉप्स) का हिस्सा हैं । वह 10वें स्थान पर रहकर पुरूषों की स्प्रिंट में आर16 के लिये क्वालीफाई करने में कामयाब रहे ।

भारतीय खेल प्राधिकरण ने ट्वीट किया ,‘‘ अनुभवी भारतीय साइकिलिस्ट रोनाल्डो सिंह ने पुरूषों के स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (200 मीटर फ्लाइंग टाइम ट्रायल ) में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया । वह 9 . 877 सेकंड का समय निकालकर एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप में दसवें स्थान पर रहे ।’’

पिछली बार दिल्ली में हुए टूर्नामेंट में रोनाल्डो ने रजत जीतकर इतिहास रच दिया था ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments