scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशपहला लेफ्टिनेंट जनरल पी एस भगत स्मारक व्याख्यान आयोजित, सेना प्रमुख ने उनकी सराहना की

पहला लेफ्टिनेंट जनरल पी एस भगत स्मारक व्याख्यान आयोजित, सेना प्रमुख ने उनकी सराहना की

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) पहले लेफ्टिनेंट जनरल पी एस भगत स्मारक व्याख्यान का आयोजन यहां बुधवार को किया गया, जिसमें थलसेना प्रमुख मनोज पांडे ने एक शानदार पेशेवर और बेहतरीन लेखक के रूप में उनकी सराहना की।

सेना ने मानेकशॉ सेंटर में यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में ‘लेफ्टिनेंट जनरल प्रेम भगत–एक दूरदृष्टा एवं रणनीतिक नेतृत्व’ व्याख्यान का आयोजन किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) वी पी मलिक ने मुख्य भाषण दिया, जिसमें उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल भगत के सेना में करियर से जुड़े कई उदाहरण दिये।

बयान के अनुसार, जनरल पांडे और पूर्व थलसेना प्रमुखों जनरल (सेवानिवृत्त) वी एन शर्मा और जनरल (सेवानिवृतत) एम एम नरवणे सहित कई पूर्व सैन्य अधिकारी एवं सेवारत अधिकारी तथा नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

जनरल पांडे ने कहा, ‘‘पुनर्गठित उत्तरी कमान के पहले जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के तौर पर सेवा देने वाले दिवंगत लेफ्टिनेंट जनरल पी एस भगत एक शानदार पेशेवर और बेहतरीन लेखक थे।’’

भाषा सुभाष अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments