scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश सरकार ने 2023 ईएपीसीईटी प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित किये

आंध्र प्रदेश सरकार ने 2023 ईएपीसीईटी प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित किये

Text Size:

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), 14 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री बी. सत्यनारायण ने 2023 आंध्र प्रदेश ईएपीसीईटी परिणाम बुधवार को घोषित किए।

इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी साझा प्रवेश परीक्षा (ईएपीसीईटी) आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (एपीएससीएचई) द्वारा इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली वार्षिक प्रवेश परीक्षा है।

मंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग वर्ग में 76.3 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं जबकि कृषि वर्ग में यह 89.6 प्रतिशत है।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार सत्यनारायण ने कहा कि एनटीआर जिले के नंदीगामा के सी. उमेश वरुण ने 158 अंक हासिल करके इंजीनियरिंग वर्ग में पहला स्थान हासिल किया, वहीं इसके बाद हैदराबाद के बी. अभिनव चौधरी (157 अंक) और पालनाडू जिले के कोनंकी पिदुगुरल्ला गांव निवासी नंदीपति साई दुर्गा रेड्डी (155 अंक) का स्थान रहा।

इसी तरह, पूर्वी गोदावरी जिले के कंटेरू निवासी बी. सत्यराजा जसवंत ने 153 अंकों के साथ कृषि, फार्मेसी और नर्सिंग वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद श्रीकाकुलम के तोटाडा गांव निवासी बी. वरुण चक्रवर्ती (151 अंक) और सिकंदराबाद के के. राज कुमार (151 अंक) का स्थान है।

सत्यनारायण ने बताया कि इंजीनियरिंग वर्ग के लिए 2.38 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था जबकि कृषि वर्ग में एक लाख से थोड़ा अधिक यानी कुल 3.38 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

उन्होंने कहा कि 2.24 लाख इंजीनियरिंग आवेदकों में से, जो वास्तव में परीक्षा में बैठे, 1.71 लाख उत्तीर्ण हुए और कृषि वर्ग की परीक्षा देने वाले 90,573 में से 81,203 अभ्यर्थी सफल हुए।

भाषा अमित माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments