scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशगोवा: पुर्तगाली पासपोर्ट दिलाने के नाम पर 50 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी, एक गिरफ्तार

गोवा: पुर्तगाली पासपोर्ट दिलाने के नाम पर 50 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी, एक गिरफ्तार

Text Size:

पणजी, 14 जून (भाषा) गोवा पुलिस ने पुर्तगाली जन्म प्रमाणपत्र पाने तथा पुर्तगाली पासपोर्ट हासिल करने में मदद के नाम पर 50 से अधिक लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

ओल्ड गोवा थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी एल्बिनो सेक्यूइरा ने लोगों से धन लिया और उनके साथ धोखाधड़ी की।

मडगांव के एक व्यक्ति ने 23 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि सेक्यूइरा ने पुर्तगाली जन्म प्रमाणपत्र तथा पुर्तगाली पासपोर्ट हासिल करने में मदद के नाम पर जुलाई 2021 से उससे और अन्य लोगों से धन लिया और कोई दस्तावेज नहीं दिलाए बल्कि बाद में उससे मिलना तक बंद कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि अब तक आरोपी गोवा में 50 से ज्यादा लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है।

उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले आठ से दस वर्ष से राज्य में सक्रिय है और वह लोगों से विदेश में नौकरी दिलाने का भी वादा किया करता था।

भाषा शोभना वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments