scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशनोएडा : बस में दिल का दौरा पड़ने से यात्री की मौत

नोएडा : बस में दिल का दौरा पड़ने से यात्री की मौत

Text Size:

नोएडा (उप्र), 14 जून (भाषा) नोएडा से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले जा रही एक बस में सवार यात्री की मंगलवार रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बीटा-2 के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि यात्रियों से भरी एक निजी बस नोएडा से टीकमगढ़ जा रही थी। इसी दौरान बस में सवार यात्री मनीष उर्फ नौनेरा (32) को अचानक दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मनीष मध्य प्रदेश के दमोह जिले के अट्टा थाना अंतर्गत बहुरि गांव के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि मनीष के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

भाषा सं मनीषा सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments