scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशसुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने साझा किया पुराना वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने साझा किया पुराना वीडियो

Text Size:

मुंबई, 14 जून (भाषा) अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपने पूर्व प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि पर बुधवार को उनका एक पुराना वीडियो साझा किया और श्रद्धांजलि दी।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (34) 14 जून 2020 को उपनगर बांद्रा स्थित अपने घर में मृत मिले थे। राजपूत के परिवार ने चक्रवर्ती पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो साझा किया जिसमें दोनों एक चट्टान के ऊपर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘‘ काश! तुम यहां होते।’’

‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘जलेबी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी रिया ने राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में 28 दिन मुंबई की जेल में बिताए थे।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments