scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमखेलओडिशा को राष्ट्रीय रग्बी सेवंस में दोहरा खिताब

ओडिशा को राष्ट्रीय रग्बी सेवंस में दोहरा खिताब

Text Size:

पुणे, 11 जून (भाषा) ओडिशा ने महिला राष्ट्रीय रग्बी सेवंस में दबदबा बनाते हुए यहां बालेवाड़ी के श्री शिव छत्रपत्ति खेल परिसर में सीनियर और जूनियर वर्ग के खिताब जीते।

ओडिशा की सीनियर महिला टीम ने शनिवार को यहां मेजबान महाराष्ट्र को 31-7 से हराकर सीनियर महिला राष्ट्रीय रग्बी सेवंस खिताब जीता।

सेमीफाइनल में ओडिशा ने पश्चिम बंगाल को 26-5 जबकि महाराष्ट्र ने केरल को 14-5 से शिकस्त दी।

ओडिशा ने जूनियर फाइनल में भी मेजबान महाराष्ट्र को बेहद एकतरफा मुकाबले में 52-0 से हराकर जूनियर महिला राष्ट्रीय रग्बी सेवंस का खिताब जीता।

ओडिशा ने सेमीफाइनल में बिहार को 22-17 जबकि महाराष्ट्र ने पश्चिम बंगाल को 29-5 से हराया था।

जूनियर और सीनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रतियोगिता 14 से 18 जून तक होगी।

एशियाई खेल सहित महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता चयन ट्रायल होगी।

भाषा सुधीर

सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments