scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमखेलअदिति अशोक अमेरिका ओपन में दूसरे स्थान पर

अदिति अशोक अमेरिका ओपन में दूसरे स्थान पर

Text Size:

न्यू जर्सी, दो जून (भाषा) भारत की अदिति अशोक यहां मिजुहो अमेरिका ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में बोगी रहित पांच अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे वह पहले दौर के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

महिला गोल्फ के विश्व में सबसे बड़े पेशेवर मंच पर भाग लेने वाली एकमात्र भारतीय अदिति ने पहले दौर में पांच बर्डी बनाई और इस बीच एक भी बोगी नहीं की।

वह पहले दौर के बाद लॉरेन हार्टलेज (65) से दो शॉट पीछे हैं। हार्टलेज ने भी पहले दौर में कोई बोगी नहीं की लेकिन इस बीच उन्होंने पांच बर्डी बनाने के साथ एक ईगल भी बनाया।

अदिति इस समय शानदार फॉर्म में चल रही हैं। वह जेएम ईगल एलए चैम्पियनशिप में प्लेऑफ़ में हारने के बाद दूसरे स्थान जबकि कॉग्निजेंट फाउंडर्स कप में संयुक्त पांचवें स्थान पर रही थी।

भाषा

पंत मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments