scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमखेलसाइ सुदर्शन की पारी से गुजरात टाइटंस का विशाल स्कोर

साइ सुदर्शन की पारी से गुजरात टाइटंस का विशाल स्कोर

Text Size:

अहमदाबाद , 29 मई ( भाषा ) बी साई सुदर्शन के 47 गेंद में 96 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार विकेट पर 214 रन बनाये ।

बारिश के कारण रिजर्व दिन पर खेले जा रहे मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया ।

गुजरात के लिये साइ सुदर्शन ने 47 गेंद में 96 रन बनाये जिसमें आठ चौके और छह छक्के शामिल थे । वहीं रिधिमान साहा ने 39 गेंद में 54 रन की पारी खेली । शुभमन गिल 20 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments