scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलअटवाल ने सीनियर पीजीए टूर प्रतियोगिता में कट हासिल किया, जीव चूके

अटवाल ने सीनियर पीजीए टूर प्रतियोगिता में कट हासिल किया, जीव चूके

Text Size:

फ्रिस्को (टेक्सास), 28 मई (भाषा) भारत के अर्जुन अटवाल ने लगातार दूसरे दौर में पार 72 के स्कोर के साथ सीनियर पीजीए चैंपियनशिप के टूर्नामेंट में कट हासिल कर लिया।

पचास साल से अधिक के गोल्फरों के चैंपियन्स टूर की दूसरी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे अटवाल का तीन दौर के बाद कुल स्कोर एक ओवर 217 है और वह 39वें स्थान पर चल रहे हैं।

भारत के ही जीव मिल्खा सिंह हालांकि लगातार दूसरी सीनियर पीजीए चैंपियनशिप में कट से चूक गए। उन्होंने पहले दौर में 76 के स्कोर के बाद लगातार दो दौर में पार का स्कोर बनाया।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments