अगरतला, 23 मई (भाषा) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को त्रिपुरा पर्यटन का ब्रांड दूत नियुक्त किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को यह घोषणा की।
इससे पहले राज्य के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी राज्य के अधिकारियों के साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कोलकाता में गांगुली के आवास पर मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने गांगुली से फोन पर भी बात की और उन्हें विश्वास है कि अभियानों में उनकी भागीदारी से राज्य को पर्यटन क्षेत्र को गति मिलेगी।
साहा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘यह बहुत गर्व की बात है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने त्रिपुरा पर्यटन का ब्रांड दूत बनने के हमारे प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।’’
भाषा आनन्द मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
