scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशउत्तराखंड सरकार ने चारों धामों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए

उत्तराखंड सरकार ने चारों धामों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए

Text Size:

देहरादून, 30 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड सरकार ने रविवार को प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन तथा तीर्थयात्रियों को आने वाली कठिनाइयों के निराकरण के लिए तीन आईएएस अधिकारियों को विभिन्न धामों के लिए ​नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, बीवीआरसी पुरूषोत्तम को केदारनाथ के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है जबकि डॉ रंजीत कुमार सिन्हा बदरीनाथ तथा हेमकुंड और सुरेंद्र नारायण पांडे को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग के संयुक्त सचिव श्याम सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि चारधाम यात्रा के दौरान ये नोडल अधिकारी जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय अधिकारियों से प्रतिदिन समन्वय बनाए रखेंगे तथा उसकी दैनिक रिपोर्ट मुख्य सचिव को देंगे।

भाषा दीप्ति अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments