चंडीगढ़, 29 अप्रैल (भाषा) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पंजाब के मुक्तसर जिले में स्थित प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव का दौरा किया और शिरोमणी अकाली दल (शिअद) के संरक्षक के निधन पर दुख जताया।
उद्योगपति नवीन जिंदल, पंजाब के पूर्व मंत्री ब्रह्म मोंहिद्रा, अखिल भारतीय आतंकवाद निरोधक मोर्चा के प्रमुख एम.एस. बिट्टा, आम आदमी पार्टी के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली और हरमीत सिंह पठानमाजरा, नामधारी संप्रदाय के प्रमुख सतगुरु उदय सिंह और गायक बब्बू मान ने भी दिवंगत प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी।
यादव ने शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से भी मुलाकात की।
इसके बाद, अखिलेश ने पंजाब के पांच बार के पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 95 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
जिसके बाद, बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
भाषा शफीक रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.