scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेश‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के लिए झारखंड भाजपा ने नौ हजार स्थानों पर व्यवस्था की

‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के लिए झारखंड भाजपा ने नौ हजार स्थानों पर व्यवस्था की

Text Size:

रांची, 29 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी को नौ हजार स्थानों पर सुनने की व्यवस्था की है। इसके प्रसारण से एक दिन पहले पार्टी ने राज्य में दीपोत्सव मनाया।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महासचिव नागेंद्र त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रकाश ने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के लिए नौ हजार स्थानों पर व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा, ‘विभिन्न वर्गों के लोग जैसे डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर, चार्टर्ड एकाउंटेंट, मजदूर और छात्र इस कार्यक्रम को सुनेंगे।’

प्रकाश ने बताया कि प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100वीं कड़ी के प्रसारण से पूर्व आज राज्य के सभी जिलों में दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया।

भाषा इन्दु नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments