scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशभारत में 2050 तक शहरी क्षेत्रों में 85-90 करोड़ लोगों के रहने की संभावना: पुरी

भारत में 2050 तक शहरी क्षेत्रों में 85-90 करोड़ लोगों के रहने की संभावना: पुरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि भारत में 2050 तक 85-90 करोड़ लोगों के शहरी क्षेत्रों में रहने की संभावना है। पुरी ने शहरीकरण की तेज रफ्तार की ओर इशारा करते हुए यह बात कही।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री पुरी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के लिए चुनौतियां बदल रही हैं। पुरी ने एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘शहरीकरण तेज गति से हो रहा है। हर मिनट, 20-30 लोग (शहरी क्षेत्रों में) आ रहे हैं। 2050 तक, भारत में 85-90 करोड़ लोगों के शहरी इलाकों में रहने की संभावना है।’’

उन्होंने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) के 53वें स्थापना दिवस पर एक सभा को संबोधित किया।

भाषा अमित वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments