scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशइंदौर के चिड़ियाघर में बढ़ा शेरों का कुनबा, तीन शावकों का जन्म

इंदौर के चिड़ियाघर में बढ़ा शेरों का कुनबा, तीन शावकों का जन्म

Text Size:

इंदौर (मप्र), 25 अप्रैल (भाषा) इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में एक शेरनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है।

चिड़ियाघर के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि सुंदरी नाम की शेरनी ने अपने बाड़े की गुफा में 22 अप्रैल की रात तीन शावकों को जन्म दिया।

यादव ने बताया कि चिड़ियाघर प्रबंधन को इन शावकों के जन्म की खुशखबरी मंगलवार (25 अप्रैल) को तब मिली जब शेरनी इन्हें गुफा से बाहर लाकर बाड़े में दूध पिलाती नजर आई।

उन्होंने कहा, ‘तीन शावकों के जन्म के बाद हमारे चिड़ियाघर में सिंह प्रजाति के जीवों की तादाद बढ़कर सात हो गई है। इनमें सुंदरी समेत चार वयस्क जानवर शामिल हैं।’

भाषा हर्ष नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments